Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल को ‘प्रैक्टिकल ज्योग्राफी‘ की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को यहां राजभवन में प्रो.आर.एन. मिश्रा तथा डॉ. पी.के. शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘प्रेक्टिकल ज्योग्राफी‘ की प्रथम प्रति भेंट की।

राज्यपाल श्री मिश्र ने पुस्तक के लिए लेखक द्वय को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस पुस्तक में प्रायोगिक भूगोल को सरल, रोचक और क्रमबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रायोगिक भूगोल के पाठकों के लिए उपयोगी 23 अध्यायों की इस पुस्तक में मानचित्र कला के विकास, मानचित्र, उच्चावच निरूपण, भूगर्भीय मानचित्र, सांख्यिकीय विधियां एवं आंकड़ों के निरूपण आदि की आधारभूत सामग्री को मौसम मानचित्र, स्थलाकृति पत्रक और भौगोलिक सूचना तंत्र आदि के साथ संजोया गया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …