राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को यहां राजभवन में राजस्थान की लोक कलाओं के सुदूर देशों में प्रसार के लिए कार्य करने वाले धोद ग्रुप के निदेशक तथा प्रख्यात लोक कलाकार रहीस भारती ने मुलाकात की।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान भारती ने 110 देशों में राजस्थान की लोक कलाओं से जुड़ी प्रस्तुतियों के बारे में बताया। उन्होंने धोद ग्रुप राजस्थान और अपनी कला पर लिखी फ्रांस के प्रख्यात लेखक मार्टिन ले कोज की पुस्तक भी राज्यपाल श्री मिश्र को भेंट की। राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra