Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने की कार्यों की सराहना राजभवन के एडीसी डी. रवि की स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के परिसहाय (एडीसी) स्क्वाड्रन लीडर श्री डी. रवि को सोमवार को स्थानांतरण पर राजभवन में अनौपचारिक आयोजित संक्षिप्त समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर श्री रवि के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री डी. रवि ने राजभवन, राजस्थान की सेवाओं को अपने कभी न भुलाने वाले अनुभव बताया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल एवं राज्यपाल के भारतीय पुलिस सेवा के परिसहाय श्री हर्षवर्धन अग्रवाल ने भी श्री डी. रवि की सेवाओं से जुड़े अनुभव साझा किए।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …