Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल को ‘लाइफ सिंग्स’ की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को यहां राजभवन में मंगलवार को सुप्रसिद्ध लेखक, मनोवैज्ञानिक और मोटिवेटर डॉ. अरूण शुक्ला और युवा कवि श्री वीर शुक्ला ने अपने लिखे अंग्रेजी कविता संग्रह ‘लाइफ सिंग्स’ की प्रथम प्रति भेंट की।

डॉ. अरूण शुक्ला ने बताया कि पिता—पुत्र के साझा स्तर लिखे इस कविता संग्रह में जीवन से जुड़ी अनुभूतियों के साथ ही मानव मन और पीढ़ियों के अंतराल से सोच में आए परिवर्तनों से जुड़ी कविताएं संग्रहित हैं। उन्होंने बताया कि 80 कविताओं का यह संकलन आधुनिकता और परम्परा बोध में भारतीय जातीय परम्परा, स्त्री—पुरुष समानता, धर्म और उससे जुड़ी परम्पराओं के चिंतन पर आधारित है। कविता संग्रह में सनातन जीवन मूल्यों और आधुनिकता से नई पीढ़ी में आ रहे बदलाव से जुड़ी संवेदनाओं को पिरोया गया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …