राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में लेखक श्री यश कालरा ने मुलाकात कर उन्हें ‘ओमाना’ शीर्षक से प्रकाशित अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की।
श्री कालरा ने बताया कि कथेतर गद्य विधा की यह पुस्तक, असफलताओं के मध्य सफलता कैसे प्राप्त करें- विषय को केन्द्र में रख कर लिखी गई है। पुस्तक में विभिन्न उदाहरणों के जरिए स्व प्रेरणा (सेल्फ मोटिवेशन) के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra