राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माउंट आबू में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने, स्वच्छता के लिए कार्य करने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने वाले 13 वर्षीय छात्र दक्ष कोरी की सराहना की है।
रविवार को इस 13 वर्षीय छात्र ने माउंट आबू राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। राज्यपाल ने दक्ष कोरी द्वारा पर्यावरण और जीव जंतु संरक्षण के साथ ही कोरोना जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दक्ष कोरी के कार्यो को महत्वपूर्ण बताते हुए दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने आबू पर्वत पर आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि वे घूमने के दौरान स्वछता बनाये रखें। प्लास्टिक कचरा पर्यटन स्थलों पर न फैलाएं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि आबू की जैव विविधता को बचाने के साथ ही यहां के पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता को भी जीवन में आदत के रूप में सम्मिलित करनेे की अपील की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra