संविधान मानवीय अधिकारों और कर्तव्यों केे संतुलन का वैश्विक दस्तावेज
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संविधान दिवस पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री मिश्र ने संविधान दिवस पर कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत के लोकतंत्र संचालन का लिखित कानून ही नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति का गौरव ग्रन्थ है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान मानवीय अधिकारों और कर्तव्यों केे संतुलन का वैश्विक दस्तावेज है।
राज्यपाल ने संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों, नैतिकता, मर्यादा के साथ संविधान की गरिमा कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें राग-द्वेश एवं भेदभाव से मुक्त रहते संविधान निर्माताओं की भावनाओं को सम्मान देने का है। उन्होंने संविधान दिवस पर संवैधानिक संस्थाओं का आदर करते हुए नागरिकों से यह संकल्प लेने का भी आहवान किया कि सभी देश के नियम-कानूनों की पालना करते हुए सर्वधर्म सद्भाव के साथ महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को बरकरार रख भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परम्पराओं को समृद्ध करने में अपना योगदान दे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra