Thursday , 21 May 2026

पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया राज्यपाल ने गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को आबूरोड में नगर सुधार न्यास आबू द्वारा विकसित गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए सभी की ओर से मिलकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सांसद श्री देवजी भाई पटेल, श्री नीरज डांगी और विधायक आबू पिंडवाड़ा श्री समाराम गरासिया की भी विशेष उपस्थिति रही।

राज्यपाल सोमवार प्रातः माउंट आबू से सड़क मार्ग द्वारा आबू रोड पहुंचे। वहां पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने पुस्तकालय भवन के लोकार्पण के बाद वहां विकसित पुस्तकालय सुविधाओं, वाचनालय आदि का अवलोकन कर पुस्तक संस्कृति के लिए इन्हें महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से संवाद भी किया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …