Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर दी बधाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने इस मौके पर सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त देश-प्रदेश वासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि यह दिवस हमारे शूरवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते उनके कल्याण के लिए योगदान देने का अवसर है। उन्होंने सभी से सामर्थ्य अनुसार उदारतापूर्वक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में अंशदान देने की अपील की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …