राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्रीगंगानगर जिले के राजियासर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर ट्रक और जीप में भिड़न्त के कारण हुई दुखान्तिका पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra