Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल की संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय सिंह से उनका व्यक्तिगत जुडाव था। वह गरीब लोगों की आवाज थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने दिवंगत की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को
सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थ ना की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …