राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गीता जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने बधाई संदेश में गीता को सभी ग्रंथों का सार बताते हुए इससे निष्काम कर्म की प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भगवतगीता ऐसा भाष्य है जिसमें ज्ञान योग, बुद्धि योग, कर्म योग, भक्ति योग आदि की सूक्ष्म दृष्टि है। उन्होंने गीता को पावन बताते हुए इसे सफल जीवन जीने का मंत्र बताते हुए पारायण करने का आह्वान किया है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra