राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कत्र्तव्यों के प्रति लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। समाज में मानवता का वातावरण बनाने के लिए युवा पीढ़ी को कत्र्तव्यों का ज्ञान कराना होगा। श्री मिश्र ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता व सामाजिक समरसता के लिए लोगों को कत्र्तव्यों का निर्वहन करना ही होगा।
राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा आयोजित कानपुर के सेठ आनन्दराम जैपुरिया विद्यालय के काॅॅम्फेस्ट- 2020 समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का विद्यालय समिति द्वारा अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया ।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आपदा को अवसर के रूप में परिवर्तित कर सराहनीय प्रयास किया है। ज्ञान-विज्ञान की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवा आत्मविश्वास के साथ सकारात्मकता की ओर बढ़े हैं, जो बेहतरीन है।
राज्यपाल ने कहा कि युवाओं में प्रतिभाएं छिपी रहती हैं। युवाओं को तराशने की जरूरत है, साथ ही प्रत्येक युवा की क्षमता के अनुसार सही कार्यक्रम बनाये जाने की भी आवश्यकता है ताकि युवा गहनता से शिक्षा का अध्ययन कर उच्चतम योग्यता तक पहुंच सके।
राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने कत्र्तव्यों का ज्ञान लोगों को कराने के लिए मुहीम चलाई है। प्रत्येक समारोह के आरम्भ में वे संविधान की प्रस्तावना और मूल कत्र्तव्यों का लोगों को वाचन कराते हैं ताकि लोग अपने कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके।
समारोह को सेठ आनन्दराम जैपुरिया विद्यालय के अध्यक्ष श्री शिशिर जैपुरिया, उपाध्यक्ष श्री साकेत जैपुरिया और प्राचार्य श्रीमती शिखा बनर्जी ने भी सम्बोधित किया। छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव बताये और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra