Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘जी 20’ की तैयारी बैठक में भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को ‘जी 20’ की अध्यक्षता की तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राजभवन से ऑनलाइन भाग लिया।
बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि
आजादी के बाद पहली बार जी 20 का भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण और विरल अवसर है। उन्होंने इसे गौरवपूर्ण बताते हुए सभी के सहयोग से इसे सफल किए जाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी 20 को सतत समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत की अध्यक्षता विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र की वैश्विक स्वीकार्यता है।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि उदयपुर से जी 20 की शानदार शुरुआत हुई है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर की सराहना को महती बताते हुए कहा कि भारत के लिए जी 20 की अध्यक्षता सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात हूं। सभी स्तरों पर इसे अभूतपूर्व रूप में सफल करने के प्रयास होंगे।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जी 20 से जुड़े उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। केंद्रीय विदेश मंत्री श्री जयशंकर ने कहा कि जी 20 की अध्यक्षता देश के लिए असाधरण अवसर है। जी 20 में दुनिया की 85 प्रतिशत जीडीपी वाले देश सम्मिलित हैं।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …