Thursday , 21 May 2026

रेलवे अधिकारियों ने किया जयपुर जंक्शन पर स्वागत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू रवाना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार दोपहर को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू रवाना हुए।
राज्यपाल श्री मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे जयपुर जंक्शन से सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस द्वारा आबू रोड जंक्शन रवाना हुए। जयपुर रेलवे मण्डल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री मुकेश सैनी ने जयपुर जंक्शन पर उनकी अगवानी की।
राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल भी उनके साथ ट्रेन द्वारा रवाना हुए।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …