Thursday , 21 May 2026

राष्ट्रपति ने संविधान पार्क की पहल को दूसरे प्रदेशों के लिए अनुकरणीय बताया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
राष्ट्रपति से राज्यपाल श्री मिश्र की यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति से संवाद के दौरान संवैधानिक जागरूकता के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों में किए जा रहे कार्यों और राजभवन में बन रहे संविधान पार्क के बारे में उन्हें जानकारी दी। राष्ट्रपति ने राजस्थान में इस पहल को देशभर अनूठा और दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि देश में राजस्थान पहला प्रदेश होगा जहां राज्यपाल के स्तर पर यह कार्य किया गया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …