Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने गृहमंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह को उनके ़जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
श्री मिश्र ने आज अपने यहां से भेजे संदेश में कहा कि श्री शाह का व्यक्तित्व प्रेरणास्पद है। उन्होंने श्री अमित शाह को कर्मठ, लगनशील एवं राष्ट्र के लिये प्रतिबद्ध व्यक्तित्व बताते जनप्रिय राजनेता के साथ उनके कुशल संगठनकर्ता की छवि की भी सराहना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वयं और राजस्थान के नागरिकों की ओर से जन्म दिवस पर श्री शाह के सुदीर्घ, स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की स्वस्तिकामना की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …