Thursday , 21 May 2026

आकाशीय बिजली गिरने से बच्चों की मृत्यु पर राज्यपाल ने गहरा शोक व्यक्त किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आकाशीय बिजली गिरने से कोटा के कनवास गांव में चार एवं बाड़ी(धौलपुर) के कूदिन्ना गांव में तीन बच्चों की मृत्यु की हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने आमेर के वाच टावर में सेल्फी लेने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोगों की दर्दनाक मौत को भी गंभीरता से लेते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने इन दुर्घटनाओं में मृत बच्चों एवं लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है ।
राज्यपाल श्री मिश्र ने बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों से जान-माल की सुरक्षा के लिए सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील भी की है ।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …