राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा है कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपके माध्यम से नए भारत का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो । आप देश और देशवासियों के लिए उर्जा पुंज है ।आपने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व कुशल प्रबंधन और दूरदर्शिता से समाज के हर वर्ग को नव चेतना प्रदान करने का कार्य किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि महामारी से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों में आपने जनता के लिए एक आदर्श मर्यादा स्थापित की । आपने देश के सामान्य जनमानस के मनोबल को डिगने नहीं दिया । आपके इसी चमत्कारिक व्यक्तित्व ने जनता में विश्वास पैदा किया और आज हम बहुत तेजी से इस महामारी के बुरे दौर से उबर रहे हैं| राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि मैं ईश्वर से आपके सुदीर्घ, आरोग्य पूर्ण और ऊर्जावान जीवन की मंगल कामना करता हूं । आप अपने पौरुष और पराक्रम से तथा अपने सृजनात्मक और सकारात्मक कार्यों के द्वारा देश की प्रगति को नवीन शिखर तक पहुंचाने में सफल रहे । आपको मेरी ओर राजस्थान के नागरिकों की ओर से जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra