Thursday , 21 May 2026

अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार प्रातः रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से जयपुर मैराथन के ‘ड्रीम रन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यपाल श्री मिश्र जब प्रातः रामनिवास बाग पहुंचे , सांसद श्री रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, संस्कृति युवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा तथा बड़ी संख्या में वहां दौड़ में भाग लेने वाले धावकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर ‘फिट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत स्वस्थ तन से स्वस्थ मन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए दौड़, तेज गति से चलना और शारीरिक व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने संस्कृति युवा संस्थान के आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए जयपुर मैराथन में भाग लेने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह स्वयं प्रतिदिन प्रातः काल की सैर, व्यायाम करते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए यह जरूरी है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …