Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने श्रीकुलम शक्तिपीठ में ध्वज पताका फहरा कर उदघाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को कोटा में श्रीकुलम शक्तिपीठ में ध्वज पताका फहरा कर मंदिर का उद्घाटन किया तथा पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल श्री मिश्र का श्रीकुलम शक्तिपीठ की पीठाधीश्वर माँ नीति अम्बा ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। काशी से आये विद्वान पंडितों ने पूजा-अर्चना सम्पन्न करवाई।

इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचने पर संभागीय आयुक्त श्री कैलाश चंद मीणा, पुलिस महानिरीक्षक श्री रविदत्त गौड़, जिला कलक्टर श्री उज्जवल राठौड़ सहित अधिकारियों एवं कोटा स्थित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …