Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने ‘भक्ति कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संत श्री विजय कौशल जी महाराज के साथ शनिवार को राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित भक्ति चित्रों पर आधारित कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदर्शनी में देवी-देवताओं और भगवान की लीलाओं की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए इनकी सराहना की । उन्होंने कहा कि कला में भक्ति का भाव अनुपम सृजन को जन्म देता है।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि केन्द्र की ओर से राजभवन में आयोजित भक्ति कला प्रदर्शनी अगले पांच दिन तक चलेगी ।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …