Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने राज्यपाल सचिवालय का अवलोकन कर लम्बित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन परिसर में राज्यपाल सचिवालय का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने विभिन्न अनुभागों में जाकर कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और राज्यपाल सचिवालय को सुदृढ़ करते और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार ने राज्यपाल राहत कोष अनुभाग, अपील अनुभाग, उच्च शिक्षा, जनजाति प्रकोष्ठ, सुरक्षा कार्यालय संस्थापन एवं लेखा सहित अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण के दौरान उन्हें इनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजभवन अतिथि गृह का भी अवलोकन किया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को लम्बित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, कम्प्यूटराइजेशन एवं अन्य प्रक्रियाधीन कार्यों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता को आदत बनाते हुए राजभवन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं रखने में योगदान दें।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …