राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर इन्स्टीट्यूट ऑफ नैनो मेडिकल साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में निदेशक के पद पर कार्यरत प्रो. रमेश चन्द्रा को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर एवं आर.डी. विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रोफेसर पद पर कार्यरत प्रो. शील सिंधु पांडेय को राज ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के कुलपति पद पर नियुक्त किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रदान की गयी है
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra