Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

प्रदेश में उच्च शिक्षा के नवाचारों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दी जानकारी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश में संविधान जागरूकता के लिए विश्वविद्यालयों में संविधान पार्कों के निर्माण, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए उठाए जा रहे कदमों और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए किए जा रहे प्रयासों और नवाचारों के बारे में उन्हें जानकारी दी।

राजस्थान में कोविड के दौरान भी राजभवन द्वारा वर्चुअल सक्रिय रहते दीक्षान्त समारोह किए जाने और कोविड के दौर में जनचेतना के लिए राजभवन द्वारा आम जन को निरन्तर सजग रहने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को जानकारी दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …