राज्यपाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात
प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने राजस्थान में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए राजभवन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। साथ ही आदिवासी एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास, युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता आदि के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में उन्हें जानकारी दी। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राजस्थान में कोविड-19 प्रबंधन के कार्यों से भी अवगत कराया ।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra