Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने मुलाकात की। श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने राज्यपाल को सिरोही रियासत और यहां से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1964 वर्गमील में फैला आबू पर्वत सिरोही रियासत का ही अंगभूत था। उन्होंने आबू पर्वत पर स्थापत्य कला के मंदिरों, कुलदेवता सारणेश्वर महादेव और मेवाड़ के महाराणा कुम्भा द्वारा अचलगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना आदि से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से राज्यपाल श्री मिश्र को जानकारी दी।

राज्यपाल श्री मिश्र ने माउन्ट आबू की जैव विविधता और यहां पर जलवायु परिवर्तन के अंतर्गत आ रहे बदलाव के बारे में भी पद्मश्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा से चर्चा की

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …