Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को वैशाली नगर स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां भगवान के निमित्त भोग और नैवेद्य अर्पण करते हुए प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर में आरती कर विधिवत गोवर्धन पूजा की और भगवान से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …