Tuesday , 25 August 2026

राज्यपाल ने किए काले हनुमानजी के दर्शन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी के मंदिर में पहुंच कर परिवार सहित दर्शन किए।

राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आरती की। उन्होंने हनुमानजी से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कोरोना महामारी से पूरी तरह से देश को मुक्त करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने सभी के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार एवं प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल भी मौजूद थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …