राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ मंगलवार को राजभवन स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान को पौष बड़ों का भोग लगाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सम्पन्नता की कामना की।
इसके उपरान्त राजभवन में पौष बड़ा प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वयं उपस्थित रहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रसादी ग्रहण की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर पौष एवं माघ माह के धार्मिक महत्व के बारे में भी बताया।
राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल सहित राजभवन के विभिन्न प्रकोष्ठों और शाखाओं के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी पौष बड़ा प्रसादी ग्रहण की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra