Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को चूरू जिले के सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने संत मोहनदास के अखंड धूणे पर भी शीश नवाया। इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिवार के अन्य लोग भी उनके साथ रहे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पूरा प्रदेश, पूरा देश स्वस्थ रहे, प्रसन्न रहे, इस कोरोना महामारी से सुरक्षित रहे और बालाजी महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही कामना है।

हनुमान सेवा समिति के संरक्षक महावीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी आदि ने राज्यपाल को सालासर बालाजी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …