Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में किए दर्शन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने नववर्ष पर शुक्रवार को प्रातः मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।
राज्यपाल ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की खुशहाली और सभी के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रथम पूज्य श्री गणेश से पूरे देश और प्रदेश को कोरोना से पूरी तरह मुक्त करने, सभी के उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही प्रदेश के चहुुुंमुखी विकास की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान विनायक नये वर्ष को राज्य की समृद्धि, संपन्नता और सभी के लिए प्रसन्नतादायक बनाए। उन्हांेने आम जन का भी आह्वान किया कि वे नववर्ष में राष्ट्र और राज्य की उन्नति के लिए अपनी सहभागिता निभाएं। नया वर्ष आम जन की अपेक्षाओं और आशाओं की पूर्ति करने वाला हो।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …