राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।
श्री मिश्र ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व से विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ा है और देश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों में कर्तव्य एवं दायित्व बोध जगाने और सांस्कृतिक मूल्यों की नींव मजबूत करने में अतुलनीय योगदान दिया है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra