देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर गुरूवार सायं राजभवन में एट होम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। एट होम समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से अतिथियों ने मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की षुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, सांसद, विधायकों सहित जनप्रतिनिधि, कुलपति, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और विषिष्टजन उपस्थित थे।
– – –
राज्यपाल ने पद्म श्री मिलने पर तीन विभूतियों को बधाई दी
जयपुर, 26 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रख्यात गजल गायक श्री अहमद हुसैन एवं श्री मोहम्मद हुसैन को संयुक्त रूप से कला के क्षेत्र में, श्री मूलचंद लोढ़ा और श्री लक्ष्मण सिंह को समाजसेवा के क्षेत्र में पद्म श्री मिलने पर बधाई एवं शुभकामना दी है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra