राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शुक्रवार शाम देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां करणीमाता की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी श्री मुन्नादान ने राज्यपाल को निज मंदिर में विधिवत पूजा करवाई। राज्यपाल ने काबे (सफेद चूहे) के दर्शन भी किए।
राज्यपाल श्री मिश्र को इस दौरान करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह ने मां करणी के जीवन से जुड़ी जानकारी देते हुए करणी साहित्य भेंट किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव भी उपस्थित रहे ।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra