Thursday , 21 May 2026

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
राज्यपाल रविवार प्रातः जयपुर से राजकीय विमान से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। वे वहां दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ’राष्ट्रीय चेतना उत्सव’ में शिरकत करेंगे और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सोमवार को राज्यपाल वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। उनका मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मंगलवार को जयपुर वापसी का कार्यक्रम है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …