Thursday , 21 May 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने, बेतहाशा बढ़ते प्रदूषण को रोकने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रकृति के साथ मानवता का तादात्म्य सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें बिजली, परंपरागत ईंधन सहित प्राकृतिक संसाधनों की खपत कम करने के साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और हरित भवनों के निर्माण को बढ़ावा देना चाहिए।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …