राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार सायं खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान खोले के हनुमान मंदिर परिसर में ही रामदरबार के भी दर्शन कर आरती की। उन्होंने भगवान से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए सभी के सुखद, स्वस्थ, मंगलमय और प्रसन्नतादायक जीवन की कामना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra