Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर गुरूवार को राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा नमन किया। उन्होंने इस मौके पर देश की सर्वांगीण प्रगति के लिए सभी से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मिठाई भी बांटी। उन्होंने राजभवन राजकीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को भी मिठाई वितरित की।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

.

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …