Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने 73 वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 73 वें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा नमन किया। उन्होंने इस मौके पर देश को सभी क्षेत्रों में अग्रणी करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई भी बांटी। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …