राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार रात्रि राजभवन से बाहर निकल कर दीप पर्व पर जयपुर शहर में की गई रोशनी का अवलोकन किया।
राज्यपाल श्री मिश्र विधानसभा मार्ग से होते हुए पांचबत्ती, अजमेरी गेट, चांदपोल, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल, रामबाग होते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर गए। उन्होंने बहुत से स्थानों पर गाड़ी रुकवा कर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को देखा। उन्होंने कहा कि सर्वत्र उजास का यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता जीवन के आलोक पथ का संवाहक है। उन्होंने दीप मालिकाओं से सज्जित, रोशनी से श्रृंगारित जयपुर की सराहना की।
राज्यपाल ने दीपावली पर राजभवन में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चा कर सभी की समृद्धि – सम्पन्नता की कामना की। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेश को धन-धान्य से सदा पूर्ण रखने की प्रार्थना करते सर्वत्र खुशहाली की कामना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra