राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार सायं परिवार सहित झालाना वन क्षेत्र का भ्रमण किया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां शिकार होदी पर बघेरे ‘बहादुर’ की अठखेलियां देखी और झालाना जंगल के नजारे देखकर इसकी तारीफ की। इससे पहले प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती श्रेया गुहा, प्रधान मुख्य वन्यजीव संरक्षक श्री दीप नारायण पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल को वन विभाग के अधिकारियों ने झालाना सफारी और इस वन क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों और वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां आने वाले पर्यटकों से आह्वान किया कि बघेरों सहित वन्य प्राणियों के प्राकृतिक पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राज्यपाल को वन विभाग की ओर से लेपर्ड का छायाचित्र भी भेंट किया गया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra