Monday , 13 July 2026

राज्यपाल ने कहा, नृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाने वाले महान नर्तक थे बिरजू महाराज

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के वह ऐसे विरल नर्तक थे जिन्होंने कथक को महानता की नई ऊंचाइयां प्रदान करते नृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनका निधन नृत्य के एक युग का अवसान है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं देश-विदेश के उनके प्रसंशकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …