राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विज्ञान दिवस पर हम सभी को जीवन के सभी क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टि के साथ काम करने के साथ ही भारतीय भाषाओं में विज्ञान प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संदीप वर्मा ने भी मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को विज्ञान दिवस पर प्रदेश में विज्ञान प्रसार के संदर्भ में होने वाले विभिन्न आयोजनों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस मौके पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’ को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र का पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी से प्रसार हुआ है। भारत सरकार ने विज्ञान में ऐतिहासिक सुधारों की शुरुआत कर औद्योगीकरण और तकनीकी विकास में एक वैश्विक छवि निर्मित की है।
इससे पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संदीप वर्मा ने प्रदेश भर में विज्ञान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों और विज्ञान संचार के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में राज्यपाल श्री मिश्र को विस्तार से अवगत कराया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra