राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास़्त्री की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि महात्मा गांधी ने न्याय, करूणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। श्री मिश्र ने कहा कि शास्त्री जी सादगी वाले व्यक्ति थे, उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। शास्त्री जी ने किसानों और सेना का मनोबल बढाया था। हमे गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शो को जीवन में उतार कर ऐसे भारत के निर्माण में भागीदारी निभानी हंै, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चले।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra