राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने समस्त नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) की हार्दिक शुभकामना दी है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज विशेषकर पुरुषों को नारी शक्ति को लेकर अपनी सोच बदलनी होगी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महिलाएं अबला नहीं बल्कि शक्तिरूपा और स्वयंसिद्धा होती हैं। उनकी प्रतिभा को यदि सही अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो वे पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक संवेदनशीलता और सामूहिक हित की भावना के साथ समाज का भला करती हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने यह भी अपील की है कि बेटियों को शिक्षित बनाकर आगे बढ़ने के भरपूर अवसर उपलब्ध करवाए जाएं क्योंकि एक बेटी शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों का भविष्य संवारती है।
Check Also
एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण
राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra