Thursday , 21 May 2026

राजभवन में संविधान पार्क के कार्यों की प्रगति के बारे में की चर्चा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजभवन में चल रहे संविधान पार्क के कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने संविधान पार्क में संविधान निर्माण की इतिहास यात्रा से जुड़े विभिन्न निर्माणाधीन मूर्ति शिल्प तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के बारे में भी चर्चा की।

नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुंजीलाल मीणा, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री रवि जैन, आर्किटेक्ट श्री अनूप बरतरिया भी इस दौरान उपस्थित रहे।

.

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …