Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार सायं को यहां राजभवन में मुलाकात की। श्री शाह ने राज्यपाल श्री मिश्र से कोई एक घण्टे तक संविधान, देश में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की।

राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान गृह मंत्री श्री अमित शाह को राजभवन परिसर में बन रहे संविधान पार्क और संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
श्री शाह ने राजभवन में संविधान पार्क को देशभर में अभिनव पहल बताते हुए संविधान जागरूकता के लिए राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च विधान है, इसके प्रति समर्पण भाव जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी में संविधान के उद्देश्य और मूल कर्तव्यों की जागरूकता के लिए बनाए जा रहे विश्वविद्यालयों के संविधान पार्क की राज्यपाल की पहल को अनूठा बताते हुए कहा कि यह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा देने वाला कार्य है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …