Thursday , 21 May 2026

खेलों से नई पीढ़ी को जोड़े जाने का किया आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ओलम्पिक खेलों के प्रति जागरूकता और इससे नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए चलाये गये ‘खेल साक्षरता मिशन’ चल वाहन का सोमवार को राजभवन में अवलोकन किया। यह वाहन विभिन्न राज्यों से होता हुआ सोमवार को जयपुर पहुंचा था और सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने देशभर में ‘स्पोर्ट्स अ वे ऑफ लाइफ’ के अंतर्गत इस वाहन के जरिये ओलम्पिक खेलों को गाँव गाँव तक पहुंचाने और इनके बारे में जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ‘स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ’ संस्था द्वारा खेलों से जुड़ी शब्दावली, खेल संस्कृति और विभिन्न खेलों के बारे में बनायी गयी ‘खेल प्रवेशिका’ के जरिए ओलम्पिक खेलों के बारे में जागरूकता प्रयासों की भी उन्होंने तारीफ की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि खेल संस्कृति का विकास सभी स्तरों पर होना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने और इसके लिए सभी स्तरों पर प्रोत्साहन दिए जाने के लिए ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …