Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल की बायोग्राफी पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ का लोकार्पण गुरुवार को

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की बायोग्राफी पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ का लोकार्पण गुरुवार को यहां राजभवन में होगा।

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति डॉ. देवस्वरूप कॉफी टेबल बुक की समीक्षा प्रस्तुत करेंगे।

पुस्तक का लेखन डॉ. डी. के. टकनेत एवं राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …